बांकेगंज। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मजदूरी करने गए कुकरा गांव निवासी दो युवकों की रविवार शाम तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
मैलानी थाना क्षेत्र के कुकरा गांव से एक ही परिवार के तीन युवक पांच अक्तूबर को पानी की टंकी पर मजदूरी करने रीवा जिले के चौरा गांव गए थे। रविवार शाम नाजिम अली का पुत्र शादाब (22) और जाबिर खां का पुत्र नादिर (19) टंकी के पास बने तालाब में नहाने चले गए। उनका चचेरा भाई राकिब तालाब के बाहर कपड़े धो रहा था।
नाजिम अली ने बताया कि शाम पांच बजे राकिब का फोन आया। उसने बताया कि तालाब में डूबने से शादाब और नादिर की मौत हो गई है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। प्रधान प्रतिनिधि मो. इरफान पठान दोनों के शव लाने रीवा रवाना हो गए।
तीसरे दिन गांव पहुंचे दोनों शव
बांकेगंज। गुजरात के भरूच जिले की केमिकल फैक्ट्री में धमाके में मारे गए बंजरिया गांव निवासी अनिकेत और अर्जुन के शव लेकर उनका सगा भाई पवन कुमार सोमवार तड़के तीन बजे घर पहुंचा। शव वाहन से उतारे जाने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
फाइल फोटो- नादिर।