अमर उजाला में 19 अक्टूबर के अंक में प्रकाशित खबर।
लखीमपुर खीरी। शहर में 15 दिन से कूड़ा जमा होने की समस्या को लेकर अमर उजाला में सोमवार को खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने गोटय्याबाग में अजय मोटर्स के आगे और वाजपेई कॉलोनी समेत कई स्थानों पर सफाई कर कचरा हटाया।
खबर के साथ प्रकाशित तस्वीरों वाले स्थानों पर भी सफाई कराई गई। कूड़ा हटने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई और समस्या उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशाल शुक्ला ने बताया कि गंदगी वाले स्थानों पर सफाई करा दी गई है। ईओ संजय कुमार ने कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह ही टीम को संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया था।
अमर उजाला में 19 अक्टूबर के अंक में प्रकाशित खबर।