फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोटवा से मुफरत कौरैया तक दो किमी सड़क क्षतिग्रस्त

Sun, 10 Aug 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कोटवा गांव से कोरैय तिराहे तक टूटी सड़क लोगों को निकलना मुश्किल।स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बेहजम। गांव कोटवा से मुफरत कोरैया तक लगभग दो किलोमीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मार्ग से सलिहाबाद, कोटवा, ईटहा, सिसावांकलां कोरैया मुफरत, बसही सहित दर्जनों गांवों के लोग रोजाना आते-जाते हैं। सुरेंद्र पाल यादव, रामपाल गौतम, रामपाल वर्मा और कालीदास त्रिवेदी निवासी कोटवा ने बताया कि इस सड़क का जबसे निर्माण हुआ है, तब से एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्रधान के पति कोटवा अवधेश कुमार ने बताया कि यह सड़क गोला चीनी मिल ने बनवाई थी। हमने कई बार विधायक से लेकर गन्ना विभाग तक लिखित सूचना दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें