फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में दो की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
संपूर्णानगर के कबीरगंज निवासी मृतक बलजिंदर सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पलियाकलां/संपूर्णानगर। पलिया तहसील क्षेत्र में अलग-अलग मार्गों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना पलिया-निघासन मार्ग पर बल्लीपुर तिराहे के पास हुई। सुबह करीब सात बजे मुर्गहा गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र मंगूलाल पैदल सड़क पर जा रहे थे। तभी पीछे से कार उनको रौंदते हुई चली गई।
आनन-फानन पुलिस की मदद से उनको पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया। मझगईं थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी घटना में संपूर्णानगर मार्ग पर त्रिकोलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को टक्कर मार दी। थाना हजारा के अखंड फार्म कबीरगंज निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह अपनी पत्नी के साथ पलिया से वापस लौट रहे थे। त्रिकोलिया के पास अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां बलजिंदर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संपूर्णानगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि घटना में बलजिंदर की पत्नी को भी चोटें आई हैं और उनको रेफर किया गया है। मृतक के भाई बलविंदर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें