फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उधार को लेकर बीच हाईवे पर की मारपीट, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। उधारी के रुपये मांगने पर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। एक युवक का सिर फूट गया। पुलिस ने आरोपी पर शांति भंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के तेतारपुर गांव के निवासी प्रसून मिश्रा उर्फ टीकू ने बताया कि बुधवार को साथियों के साथ महेवागंज में एजेंसी पर बाइक खरीदने गया था। एजेंसी के बाहर सड़क किनारे खड़ा था तभी मेला मैदान ढाल पर कोतवाली सदर के गांव ज्ञानपुर निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा से तकादे को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

गाली-गलौज के बाद बीच हाइवे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। वहां अफरातफरी मच गई। मारपीट में प्रसून के सिर से खून बहने लगा। चौकी पुलिस पहुंची। पीड़ित ने गले से सोने की चेन भी गायब होने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी सत्य प्रकाश का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें