फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में नहाते दो कांवड़ियां लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के जालिम नगर पुल पर घाघरा नदी में नहाने उतरे दो कांवड़ियां नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के पिपराकरम चंद काला आम से कांवड़ियों की टोली धौरहरा क्षेत्र के जालिमनगर पुल पर जल भरने आई थी। इसी टोली में शामिल कांवड़ियां अमन (20) पुत्र सुनील व अभिषेक (17) पुत्र प्रताप शाम नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय दोनों तेज बहाव में डूब कर नदी में लापता हो गए।
काफी देर बाद जब साथी कांवड़ियां उनकी तलाश में नदी किनारे गए तो वह दोनों नहीं मिले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम से तलाश शुरू कराई। रात करीब नौ बजे तक लापता कांवड़ियों का कुछ पता नहीं चल सका। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि देर शाम की घटना है। नदी में गोताखोर तलाश कर रहे हैं अभी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें