फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साढ़े तीन करोड़ से बनीं शहर की दो अहम सड़कें, लोगों को जाम व गड्ढों से राहत

Sun, 22 Feb 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बनकर तैयार श्मशान घाट वाला सीसी मार्ग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में लंबे समय से जर्जर पड़ी दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी इन सड़कों के शुरू होने से लोगों को जाम, धूल और गड्ढों से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र की 850 मीटर लंबी गढ़ी रोड का निर्माण व चौड़ीकरण 1.94 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया, जबकि मुख्य श्मशान घाट जाने वाले 660 मीटर मार्ग को 1.22 करोड़ रुपये में सीसी से मजबूत बनाया गया। गढ़ी मार्ग पर यातायात शुरू हो चुका है, वहीं श्मशान घाट मार्ग का शनिवार को उद्घाटन किया गया।

दोनों मुख्य सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से कराया गया, जबकि इंटरलॉकिंग पटरी व अन्य सहायक कार्य जिला पंचायत और ब्लॉक स्तर से पूरे कराए गए।
विज्ञापन


30 साल बाद बदली श्मशान घाट मार्ग की तस्वीर

श्मशान घाट जाने वाली सड़क पहले मात्र 3.5 मीटर चौड़ी थी, जिसे अब सड़क और दोनों ओर इंटरलॉकिंग पटरी सहित बढ़ाकर 8.5 मीटर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क वर्ष 1996 में बनी थी और तब से मरम्मत के अभाव में बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। यह मार्ग शहर के मुख्य मुक्तिधाम तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता होने के साथ पलिया व निघासन के लिए बाइपास का भी काम करता है।
-
18 दिन में तैयार हुई गढ़ी रोड

दूसरी ओर 850 मीटर लंबा गढ़ी मार्ग एसएसबी मुख्यालय से होते हुए मिदनिया चौराहे तक बनाया गया है। सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर की गई है, जबकि दोनों ओर जिला पंचायत की ओर से करीब डेढ़-डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग पटरी का निर्माण कराया गया है। इस मार्ग पर 37 स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गईं हैं। यह मार्ग एसएसबी मुख्यालय, सैधरी, केंद्रीय विद्यालय समेत कई स्कूल, बाईपास, औद्योगिक इकाइयां तथा बड़ी आबादी को गोला रोड और महेवागंज के रास्ते पलिया मार्ग से जोड़ता है। विभाग के अनुसार इस परियोजना को पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित था, लेकिन कार्य में तेजी दिखाते हुए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने इसे महज 18 दिन में ही पूरा कर दिया।

मुक्तिधाम मार्ग का लोकार्पण, डीएम बोलीं, जनहित और संवेदना से जुड़ा कार्य

फोटो: 27
घोसियाना से मुक्तिधाम तक जर्जर मार्ग के निर्माण व चौड़ीकरण के बाद शनिवार को लोकार्पण किया गया। इस मौके पर दुर्गाशक्ति नागपाल ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि जनहित और मानवीय संवेदना से जुड़ा कार्य है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि मुक्तिधाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता तरुणेन्द्र त्रिपाठी रहे।

पुलिया के पास इंटरलॉकिंग न होने से खतरनाक बना किनारा, रेलिंग लगाने की मांग

फोटो: 28
श्मशान घाट मार्ग पर नदी की पुलिया के सामने सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा होने से खतरनाक स्थिति बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर पक्की पटरी न होने से गहरा किनारा बन गया है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग पहले ही संकरा है और पुलिया के पास वाहन क्रॉसिंग के दौरान जोखिम और बढ़ जाता है। यदि किसी वाहन का एक पहिया भी साइड में उतर जाए तो उसके नदी में गिरने का खतरा बना रहता है।

बनकर तैयार श्मशान घाट वाला सीसी मार्ग। संवाद

बनकर तैयार श्मशान घाट वाला सीसी मार्ग। संवाद

बनकर तैयार श्मशान घाट वाला सीसी मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें