जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले 200 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ के जीसीआरजी ट्रस्ट द्वारा हुए प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विपिन कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि और जीआरसी के प्रशासक नागेंद्र शुक्ला ने दिव्यांश गुप्ता, मुनीश कुमार, निशा, शोभा परवीन, राखी वर्मा, पूजा वर्मा, शिवानी मिश्रा, अंजू सिंह, रश्मि माहेश्वरी, दिशा कटियार, सैंकी देवी, आरती वर्मा, हर्षेंद्र अवस्थी, अमनप्रीत कौर, नितिन कुमार, शंभू चौधरी सहित 200 मेधावियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रशासक ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में नगर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से इंटरमीडिएट सत्र 2016 की परीक्षा में 70 प्रतिशत से ऊपर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। संचालन अमित कुमार ने किया। इस मौके पर बसंत वर्मा, समरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मोहित कुमार, शोभित शुक्ल, प्रेमसागर आदि मौजूद रहे।