फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पताल सील, दो को नोटिस

Wed, 15 Jul 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले में दो अवैध अस्पताल सील कर दिए, जबकि दो अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रवि मोहन गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सलेमपुर कोन चौराहा (नौरंगाबाद रोड) स्थित न्यू सम्राट हॉस्पिटल की जांच की। अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला और न ही कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद था। इसके बाद टीम ने राजकीय पॉलिटेक्निक के पास स्थित शुभ आदर्श हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहां भी स्टाफ नहीं मिला, जिस पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
इन अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों में एक को जिला चिकित्सालय और दो को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने स्थित जानकी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में एनेस्थीसिया ट्रॉली नहीं मिलने पर अस्पताल को नोटिस जारी कर बिल और फोटो सहित तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सत्यम हॉस्पिटल का ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन मिला, लेकिन कोई जिम्मेदार प्रभारी मौजूद नहीं था। अस्पताल में भर्ती छह मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद अस्पताल बंद कर चाबी जमा करने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें