फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों के दो झुंड मैलानी रेंज जंगल लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। महेशपुर-देवीपुर बीट के जंगल में एक महीने से डेरा डाले नेपाली हाथियों के दो झुंड मैलानी रेंज के जंगल में चले गए हैं। जबकि, तीन हाथियों का तीसरा दल अभी तक देवीपुर जंगल में मौजूद है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप और वनरक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जंगल में मौजूद छह हाथियों का झुंड 15 दिन पूर्व कठिना नदी और सहजनिया जंगल पार कर मैलानी रेंज के जंगल में चला गया था। जबकि पांच हाथियों का दूसरा दल भी तीन दिन पहले उसी रास्ते से होकर मैलानी जंगल में चला गया है।
बताया कि तीन हाथी अब तक देवीपुर जंगल में कटौआ पुलिया के आसपास घूम रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि हाथियों का यह तीसरा दल भी दो-चार दिन में वापस चला जाएगा। हाथियों के वापस चले जाने से किसानों ने राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि जंगल में एक महीने ठहरे हाथियों ने उनकी कई एकड़ गन्ने और केले की फसल बर्बाद कर डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें