फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नकली नोट छापने की मशीन, सामग्री के साथ दो पकड़े 

Sat, 13 Jan 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
fake currency makers
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने कंचनपुर जिले के सीमावर्ती बैलोरी तहत दुमली ग्राम से नेपाली नकली नोट छापने वाले गिरोह के दो भारतीय सदस्यों को नोट छापने वाली सामग्री के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों लोगों से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भारत-नेपाल सीमा के कंचनपुर जिले की बैलोरी नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर छह दुमली ग्राम के एक घर में छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक हजार के नेपाली रुपये के नकली नोट छापने को बनाए जाने में इस्तेमाल होने वाला कागज और विभिन्न प्रकार का प्रयोग होने वाला कैमिकल और लेंस बरामद किया है। नेपाली नकली नोट छापने वाले गिरोह के दो भारतीय सदस्यों को भी मौके से पकड़ा है। जिन्होंने पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जिला पीलीभीत ग्राम सारतपुरी बलाह बाजार निवासी बलबीर सिंह(22) और कृष्ण सिंह उर्फ अनमोल(19) बताया है। पुलिस पकड़े गए दोनों भारतीय युवकों से बैलोरी थाना में पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पिछले दिनों नेपाली बाजार में एक हजार और पांच सौ के नकली नोट कई स्थान पर मिलने से नेपाल खुफिया विभाग सतर्क हो गया था। 
नेपाल पुलिस की रीजनल इंवेस्टीगेशन टीम प्रभारी केशव जोशी ने बताया कि नोट छापने की मशीन, कागज और अन्य सामग्री बरामद हुई है। छपा हुआ नोट नहीं मिला है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें