फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डिवाइडर से टकराकर पलटा खाते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंची कार, दो दोस्तों की मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक आबान की फाइल फोटो
विज्ञापन
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर बुधवार रात पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटा खाते हुए सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

ओयल पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने आबान को मृत घोषित कर दिया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते सीतापुर के समीप घायल अमन की भी मौत हो गई। लखीमपुर के मोहल्ला गुलजार नगर निवासी समीर खान (20) पुत्र मुस्ताक अपने दोस्तों आबान (26) पुत्र मोबीन, कल्लू (17) पुत्र जावेद, अमन कुरैशी (20) पुत्र आजाद, नौशाद (19) पुत्र मुस्ताक, थाना नीमगांव के सिकन्दराबाद निवासी संतराम (35) पुत्र राजेंद्र के साथ कार से लखीमपुर से सीतापुर की तरफ जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उनकी कार जैसे ही ओयल चौकी के सामने पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर फिल्मी स्टाइल में पलटे खाते हुए करीब 20 मीटर दूर डिवाडर पर लगे खंभे से जा टकराई। कार फिर भी न रुकी और खंभा तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंचकर पलट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो घटना और भयावह हो सकती थी। इस दौरान कार सवार एक युवक रोड पर आ गिरा और कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। ओयल चौकी की पुलिस मौके की ओर दौड़ी और आनन-फानन में राहगीरों की मदद से कार में बचे पांचों घायलों को निकाला और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने आबान को मृतक घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल समीर, अमन कुरैशी व कल्लू को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय देर रात रास्ते में सीतापुर के पास अमन कुरैशी की भी मौत हो गई।
-कार में चल रही थी जन्मदिन की पार्टी-
बताया जा रहा है कि 22 अक्तूबर को समीर का जन्मदिन था। सभी दोस्त कार में ही पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान यह भयानक हादसा हो गया। हादसे की सूचना परिजन को मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक आबान की फाइल फोटो

मृतक आबान की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें