फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा मामले में दो डॉक्टरों ने दर्ज कराए बयान

Sat, 15 Nov 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में शनिवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में जिले में ही तैनात दो चिकित्सकों ने अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने चोटिल हुए व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण किया था।
विज्ञापन

शनिवार को अभियोजन की ओर से डॉक्टर मनोज कुमार को पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान में घायल सुरजीत सिंह चानी और सुखविंदर सिंह की दशा का विवरण अदालत में पेश किया। बचाव पक्ष की ओर से घायल व्यक्तियों की पहचान और चोट की दशा को लेकर कई सवाल पूछे गए। उनकी जिरह पूरी होने के बाद डॉक्टर ललित को अभियोजन की ओर से पेश किया गया।
उन्होंने अपने बयान में तेजेंदर सिंह विर्क और लवकुश के शरीर पर आई चोट का विवरण अदालत में रखा, जिनसे बचाव पक्ष की ओर से लंबी जिरह की गई। जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने सुनवाई मुकर्रर करते हुए रामपुर में तैनात डॉक्टर रंजन को 18 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। उन्होंने इस मामले में जान गंवाने वाले व्यक्ति की शव विच्छेदन आख्या बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें