फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह नेपाली युवकों को ब्राउन शुगर संग किया गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह नेपाली युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि भजनी पुलिस ने बाइक चेकिंग के दौरान शक होने पर नेपाली युवकों को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने पांच ग्राम 420 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम आकाश निवासी लमकी चूहा नगर पालिका कैलाली का होना बताया।
विज्ञापन

लमकी पुलिस ने कमल जेसी व लक्ष्मण बोहरा को 150 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। गोदावरी नगर पालिका के वार्ड पांच गेटा गांव के सामने पुलिस ने बाइक सवार विजय बिष्ट व राज को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से पांच ग्राम 750 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। सभी युवकों को जिला पुलिस कार्यालय लाया गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें