फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


गांव सौठन पिपरिया निवासी 40 वर्षीय उस्मान अली बृहस्पतिवार देर शाम लखीमपुर हाईवे पर केशवापुर के निकट अज्ञात वाहन से टकरा गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ममरी। बृहस्पतिवार की रात करीब 1:00 बजे गोला खुटार मार्ग के दतेली मोड़ पर खुटार शाहजहांपुर निवासी मुरारी लाल ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार वालों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें