फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से दो दिन  में दो बच्चों की मौत

Sun, 10 Dec 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- रविवार को चिल्ड्रन वार्ड में तीन और बच्चे हुए भर्ती
विज्ञापन


बुखार के बाद अब निमोनिया ने बच्चों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। निमोनिया के कहर से दो दिन में दो बच्चों की जान चली गई। वहीं जिला अस्पताल में रविवार को तीन और बच्चे भर्ती हुए।
विज्ञापन

खीरी के चांदामऊ निवासी अवधेश कुमार ने निमोनिया पीड़ित सात वर्षीय पुत्री रीना को चिल्ड्रन वार्ड में शनिवार को भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। उधर, बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए निमोनिया पीड़ित नौ माह के जान मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी मितौली की भी शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार को निघासन के जम्हौरा गांव निवासी दूबर ने डेढ़ वर्षीय पुत्र शमशाद, शहर के सुभाष नगर निवासी दीप कुमार ने डेढ़ वर्षीय पुत्र रिषभ और निघासन निवासी राजपाल ने अपने दो माह के पुत्र रविकृष्ण को निमोनिया होने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें