फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारत-नेपाल सीमा पर एक-एक लाख के इनामी दो लुटेरे गिरफ्तार, गाजियाबाद में लूटी थी एटीएम वैन

Tue, 26 May 2026 05:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गाजियाबा में एटीएम कैश वैन लूटने के दो आरोपियों को लखीमपुर खीरी पुलिस ने नेपाल सीमा पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये घोषित था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने गाजियाबाद में हुई एटीएम वैन लूट कांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बीते छह मई को गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई हाईवे एटीएम वैन लूट के दो इनामी आरोपी नेपाल से भारत अपने घर वापस आ रहे हैं। इसके बाद खजुरिया चौकी के गोविंद नगर चौराहे के रास्तों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नेपाल की तरफ से पैदल आते दो युवक दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

गाजियबाद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी 
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुहैब और फिरोज निवासी विजयनगर गाजियाबाद बताया। आरोपियों ने हाईवे पर हुई वैन लूट की बात कबूलते हुए बताया कि वह पकड़े जाने के डर से नेपाल भाग गए थे। उन्होंने लूट के पैसों से नेपाल में ऐश की और बचे हुए रुपयों से घर आकर बकरीद का त्योहार मनाने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके पास से दो देसी तमंचे, पांच कारतूस और 1,02,400 रुपये नकद तथा नेपाल में खरीदा गया मोबाइल बरामद किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें