फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चौकी इंचार्ज हटे, 23 दरोगाओं को मिली नई तैनाती

Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
Police Line - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज संकटादेवी को स्वॉट टीम, जेल गेट इंचार्ज को कोतवाली सदर भेजा 
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसपी डॉ. एस चनन्प्पा ने जहां एसआई की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे दरोगाओं में से 23 दरोगाओं को विभिन्न थानों पर तैनाती दी है। वहीं संकटा देवी चौकी प्रभारी संदीप सिंह को हटाकर स्वॉट टीम और जेल गेट चौकी इंचार्ज मनोज यादव को सदर कोतवाली भेजा है। 
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि सदर कोतवाली से एसआई रफी आलम को जेलगेट चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन से प्रतीक्षारत हरिदास चौरसिया को संकटा देवी चौकी का इंचार्ज बनाया है। पुलिस लाइंस से एसआई देशपाल सिंह को कोतवाली मोहम्मदी, विनोद कुमार को धौरहरा, हरीश कुमार गंगवार को मितौली, पुष्पेंद्र सिंह को हैदराबाद, मेहरचंद सिंह को फरधान, विनय कुमार को हैदराबाद, नरेंद्र सिंह को गोला, नरेश कुमार को ईसाननगर, दिलीप कुमार को पलिया, जयनाथ सिंह यादव को पसगवां, करुणेश चंद्र शुक्ल को सदर कोतवाली भेजा है। एसआई शिवकुमार सिंह को मैगलगंज, हर्षित कुमार सिंह, फूलबेहड़, व्यास यादव को निघासन, राजकुमार नागर को भीरा, रामबरन गुप्ता को पलिया, युग्रसेन सिंह को सदर कोतवाली, राजेश कुमार को गोला, महिपाल को मैलानी, अंसार हुसैन रिजवी को खीरी और जगपाल सिंह को थाना सिंगाही का उपनिरीक्षक बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन सिपाहियों समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
लखीमपुर खीरी। कई दिनों से गैरहाजिर चल रहे सिपाही शाहिद अली, हरीश कुमार पाल, मोतीराम, अनुचर पंकज चौधरी और शीबू को एसपी ने बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने पर निलंबित कर दिया है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि  तीनों सिपाही और दोनों अनुचर पुलिस लाइन में तैनात थे। ड्यूटी पर न आने और लंबे समय से लगातार गैरहाजिर रहने के कारण पांचों को निलंबित कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें