फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आपस में टकराने के बाद दो बाइकें बस से भिड़ीं, बालक की मौत

Sun, 22 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग गौहरपुर गांव के पास रविवार दोपहर दो बाइकें आपस में टकराने के बाद सामने से आती रोडवेज बस से जा भिड़ीं। इससे पांच वर्षीय आर्यन की मौत हो गई और बाइक सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। आर्यन बस में फंसकर कुछ दूर घिसटने के बाद पिछले पहिये से कुचल गया।
विज्ञापन




नीमगांव थाना क्षेत्र के मलिकपुर निवासी नसीर अपनी पत्नी रीना और बेटे आर्यन के साथ बाइक से रामापुर में ससुराल जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मुड़िया खेड़ा के आरिफ अपने रिश्तेदार अशरफ और उनकी पत्नी नाज के साथ कहीं जा रहे थे। गौहरपुर गांव के पास हरदोई डिपो की बस से दोनों बाइक सामने से टकरा गईं। हादसे में बच्चा पहिये के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नीमगांव के कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे बस और बाइक को कब्जे में ले लिया। मितौली सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। उधर रोडवेज डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया ने कि बस चालक की कोई गलती नहीं है। दो बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे, जो अनियंत्रित होकर आपस में टकराने के बाद बस से टकरा गए। बस चालक ने बचाने का बहुत प्रयास किया, यहां तक इस कोशिश में बस पलटते-पलटते बची। एआरएम ने बताया कि वह खुद घटनास्थल पर गई थीं, जहां प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें