फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरेहटी में हुई डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Dacoits
विज्ञापन
 थाना सिंगाही पुलिस ने गुरुवार की सुबह गांव दरेहटी (सूरतनगर) में हुई डकैती में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटे गए जेवर आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय पर एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि 31 दिसंबर की रात बदमाशों ने थाना सिंगाही के गांव दरेहटी (सूरतनगर) निवासी रमेश के घर धावा बोला था और परिवार वालों की पिटाई कर नकदी-जेवर आदि लूट ले गए। घटना के खुलासे में एसओ सिंगाही अजय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी।
गुरुवार सुबह एसओ ने एसआई शिवनाथ यादव, सिपाही कमलेश कुमार, राजवीर यादव और मोनू कुमार के साथ गश्त के दौरान बेलरायां स्थित धर्मकांटे के पास से थाना सिंगाही के गांव बाजारपुरवा निवासी महताब और सदर कोतवाली लखीमपुर के मोाहल्ला हिदायतनगर निवासी मो. शाबान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए जेवर आदि भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपियोें ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ढाई महीने पहले गांव मोतीपुर निवासी नंदा सिंह पाहवा के घर उन्होंने अपने साथी सोनू, सलमान, कोतवाली तिकुनियां के गांव तकियापुरवा निवासी फिरोज और मोनिश के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सिंगाही पुलिस सलमान और कोतवाली तिकुनियां की बेलरायां चौऊी पुलिस फिरोज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोनू और मोनिश कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों और उनके साथियों पर कोतवाली तिकुनियां, सिंगाही में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के कई मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।

घटना करने के बाद नेपाल भाग जाते थे आरोपी
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपियों का संगठित गिरोह है। आरोपी विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देने के बाद पास में ही खुली भारत-नेपाल सीमा का लाभ उठाकर नेपाल भाग जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें