फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संरक्षित पशु की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Tue, 14 Jul 2026 04:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में पशु हत्या के दो वांछित पकड़े। एक आरोपी ननुआ के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद संरक्षित पशु की हत्या के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें संरक्षित पशु की हत्या के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थीं। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। 

जवाबी कार्रवाई में ननुआ नामक आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने ननुआ और उसके साथी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ननुआ उर्फ इकलाख (ग्राम रसूलपुर) और मोनिस (ग्राम मोहम्मदी सराय) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें शंकरपुर पसगवां मार्ग से ग्राम सहदेवा जाने वाले रास्ते पर पकड़ा।
विज्ञापन


तमंचा-चाकू समेत ये सामान बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, दो चाकू, एक कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का ठीहा भी मिला है। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें