फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बलराम हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
सदर कोतवाली में मौजूद बलराम हत्याकांड के आरोपी                स्रोत:  पुलिस विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की रात सेठघाट रोड पर हरियाणा निवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप समेत दो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनके पास से दो तमंचे और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस को हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात शहर में सेठ घाट रोड पर शराब पीने से मना करने पर मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी कुलदीप बाजपेयी, विकास व उसके एक साथी ने हरियाणा के थाना सदर कैथल के गांव सिरटा निवासी बलराम पुत्र रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक बलराम करीब पांच माह पूर्व जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभाओं में बन रहे ओवरहेड टैंक की बोरिंग के लिए खीरी आए थे।
बोरवेल मशीन बलराम की थी और साथियों के संग काम करते थे। घटना के करीब पांच दिन पूर्व से वह सेठ घाट रोड मोहल्ला प्रकाशनगर में बोरवेल के पास ही रुके थे। मृतक के रिश्ते के पोते रोहित की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप बाजपेयी व दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी कुलदीप बाजपेयी और विकास दीक्षित उर्फ विक्कू निवासी अर्जुनपुरवा को लालपुर बैरियर के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन

कुलदीप पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
बलराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप बाजपेयी सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। कुलदीप पर हत्या का प्रयास, चोरी, शस्त्र अधिनियम और हत्या के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर सीतापुर के सिधौली थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। वहीं आरोपी विकास दीक्षित उर्फ विक्कू पर दो केस पंजीकृत हैं।

बदलते रहे थे लोकेशन, मोबाइल भी बंद
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी अपनी लोकेशन बदलते रहे थे। मोबाइल भी बंद था। पुलिस टीम लगी थी और आरोपियों को दबोच लिया गया। बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान भी हो गई है। भूमिका की तस्दीक होने पर इनाम घोषित किया जाएगा। यह भी चिह्नित किया जा रहा है कि आरोपियों के कोई अवैध निर्माण तो नहीं हैं। विवेचना की प्रक्रिया जल्द पूरी कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियाें तक पहुंचने में बुलडोजर ने की मदद
बलराम की हत्या मंगलवार रात करीब नौ बजे की गई थी। पुलिस उसी समय से आरोपियों की तलाश में जुट गई। दो दिन तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को जब पुलिस बुलडोजर लेकर मुख्य आरोपी कुलदीप बाजपेयी के घर पहुंची तो परिजनों ने 24 घंटे का समय मांगा। 24 घंटे पूरे भी नहीं हुए कुलदीप और विकास पुलिस के हाथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें