फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कक्षा 11 की सोनम बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष... किए आठ चालान

विज्ञापन
खमरिया में पटरी दुकानदारों से बात करती एक दिन की थानाध्यक्ष छात्रा सोनम       स्रोत: पुलिस विभा
विज्ञापन
खमरिया। महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन की सीख देने के लिए खमरिया थानाध्यक्ष ने कक्षा 11 की छात्रा सोनम को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। कुर्सी संभालते ही सोनम ने शनिवार को 38 वाहनों की जांच की। आठ वाहनों का चालान किया। फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार राय ने बताया कि सीताराम मनवार इंटर कॉलेज खमरिया की कक्षा-11 की छात्रा सोनम गुप्ता निवासी ऐरा का थाना पुलिस ने बुके देकर स्वागत किया। सोनम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। थानाध्यक्ष सोनम की अगुवाई में खमरिया पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सोनम ने 38 वाहनों की जांच की। कमियां मिलने पर आठ वाहनों का चालान किया गया। कइयों को हिदायत दी। वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील भी की। बाइक पर हेलमेट लगाकर चलने की सीख दी।
इसके बाद उन्होंने बाजार का भ्रमण भी किया। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले पटरी दुकानदारों को हिदायत दी। एक दिन की थानाध्यक्ष छात्रा सोनम को देख आमजन में बालिकाओं को शिक्षित करने और पुलिस सेवा में भेजने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें