एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफंटा इलाके में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को ऑपरेशन कवच के तहत चेकिंग कर रही थी, तभी दो नेपाली युवकों को संदेह के आधार पर पड़ककर उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से 4.90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। मामले का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते एक सप्ताह में ही गौरीफंटा क्षेत्र में ऐसे पांच मामले सामने आ चुके हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियां रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी की ओर से ऑपरेशन कवच लगातार चलाया जा रहा है। इसी के तहत गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। तभी नेपाल की ओर से मोटरसाइकिल से आए दो नेपालियों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से 4.90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
इस बार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपने नाम .जयराज राना व भानदत्त राना निवासीगण धनगढ़ी वार्ड नंम्बर 13 राजपुर जिला कैलाली नेपाल बताया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस आई प्रमीत कुमार समेत कोतवाली गौरीफंटा के सिपाही और एसएसबी के सहायक कमांडेंट मनफूल खान व अन्य एसएसबी जवान शामिल रहे।