फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद जिले के पूर्व सैनिकों में भी उत्साह

विज्ञापन
सेवानिवृत्त एसीपी हवलदार अवधेश कुमार चक्रवर्ती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहलगाम हमले के बदले के रूप में मंगलवार रात पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद जिले के पूर्व सैनिक भी उत्साह से भरे हैं। पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने से पूर्व सैनिकों में खुशी है। उनका कहना है कि शौर्य और पराक्रम से भरे भारतीय सैनिक अत्याधुनिक तकनीकी और हथियारों से लैस हैं। युद्ध की स्थिति में सेना के बुलावे पर जाने के लिए पूर्व सैनिक भी तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन




मैंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भाग लिया था। हमने कारगिल युद्ध में दुश्मन को धूल चटाई थी। अब तो सेना के पास रॉफेल जैसी अत्याधुनिक तकनीकी वाले लड़ाकू विमान हैं। हम दुश्मन को करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। - शिवबालक राम, सेवानिवृत्त सूबेदार निवासी गोला रोड




मिशन सिंदूर न केवल मानवीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि यह भारत की रणनीतिक सोच और वैश्विक जिम्मेदारी का प्रतीक भी बना। सेना ने करारा जवाब देकर अपने शहीदों का बदला लिया है, लेकिन अभी और धमाके बाकी हैं। - मुनेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व सैनिक
विज्ञापन




भारतीय सेना हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। अगर युद्ध छिड़ता है, तो वे और उनके साथी कई पूर्व सैनिक सेना के बुलावे पर जाने को तैयार बैठे हैं। कहा कि देश की आन, बान और शान से दुश्मन को खेलने की इजाजत नहीं है। -अवधेश कुमार चक्रवर्ती, सेवानिवृत्त एसीपी हवलदार, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष

सेवानिवृत्त एसीपी हवलदार अवधेश कुमार चक्रवर्ती

सेवानिवृत्त एसीपी हवलदार अवधेश कुमार चक्रवर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें