फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फरधान पुलिस की गिरफ्त दोनों आरोपी। संवाद
विज्ञापन
फरधान। बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस किलो गांजा और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना फरधान के प्रभारी निरीक्षक राजू राव और स्वाट टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कालाडुंड नहर पुल के पास एक बुलेट बाइक पर दो व्यक्ति आ रहे थे। उन्हें पूछताछ के लिए रोककर उनके पास मौजूद काले बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 10.135 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इनमें एक आरोपी विवेक तिवारी लखीमपुर के सलेमपुर कोन का निवासी और दूसरा शिवा अवस्थी चैनपुरवा मजरा अजयपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर का निवासी है। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत का गांजा बरामद हुआ है।विवेक तिवारी पर सीतापुर कोतवाली देहात में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और दस हजार का इनाम भी घोषित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें