फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नीरज के ऑलराउंड प्रदर्शन से पलिया की जीत

Sun, 10 May 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लोधपुरवा में डॉ. मो. हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। लोधपुरवा में चल रहे डॉ. मो. हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मुकाबले में पलिया इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मूड़ा इलेवन को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुए मुकाबले में पलिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मूड़ा इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मूड़ा इलेवन की शुरुआत खराब रही। ओपनर आदिल छह रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अहमद खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। गुड्डू छोटे ने 24 रन बनाए, जबकि धीरेंद्र ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम के तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन

100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलिया इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 7.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 102 रन बना लिए और मुकाबला जीत लिया।
पलिया की जीत में नीरज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गेंदबाजी में तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए और बल्लेबाजी में सात रन का योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मूड़ा की ओर से आदिल ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस अवसर पर अंपायर अखलाक हुसैन के साथ निसार अहमद, डॉ. जुबेर, मुईद राजा और अफजल हुसैन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें