बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से आया एक टस्कर हाथी चार दिन तक मड़हा जंगल में रहा। बुधवार रात वह मैलानी-भीरा हाईवे पार कर किशनपुर अभयारण्य लौट गया है। इससे जंगल के आसपास बसे किसानों को फिलहाल राहत मिली है।
हाथी ने मड़हा सेक्शन में तीन दिन तक उत्पात मचाया और कई पेड़ तहस-नहस कर दिए। हालांकि, उसने किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि हाथी के किशनपुर अभयारण्य पहुंचने की सूचना मिली है। उन्होंने निगरानी टीमों को उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद