जिला टीबी अस्पताल में हुई जागरूकता गोष्ठी
सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली
विश्व एड्स दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला टीबी अस्पताल सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर जागरूकता गोष्ठी हुईं, इसके बाद एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गईं।
जिला टीबी अस्पताल में सीएमओ डॉ.जावेद अहमद की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी हुई। इस दौरान सीएमओ ने जानकारी दी कि एड्स, स्वयं द्वारा प्राप्त किया गया रोग है। सही जानकारी और संयम ही इसका बचाव है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि एड्स असुरक्षित रक्त लेने से, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, संक्रमित मां से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में फैलता है। वहीं उन्होंने कहा कि छूने से, एक साथ बैठने आदि से नहीं फैलता है इसलिए एड्स पीड़ित के प्रति भेदभाव न करें। गोष्ठी के बाद सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए टीबी अस्प्ताल पर आकर समाप्त हुई। रैली में रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीआईसी, गुरुनानक इंटर कॉलेज, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए। गोष्ठी में एडिशनल सीएमओ डॉ.बीवी राम, सीएमओ डॉ.मनोज कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसके वर्मा, परमानंद, अवधेश पटेल, ऐश्वर्या, करुणा वर्मा, आशीष मौर्या, सुधीर मिश्रा, पंकज अवस्थी, शिखर पांडे सहित टीबी अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
फरधान। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ.अमित बाजपेई ने अस्पताल परिसर में हुई गोष्ठी में मौजूद स्टाफ और आशाओं को एड्स के प्रति जागरूक किया। कस्बा वासियों को जागरूक करने के लिए एक रैली को रवाना किया। इस दौरान डॉ.प्रद्युम्न शुक्ला, डॉ.दलजीत कौर सहित क्षेत्र की आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर किया नाटक मंचन
मोहम्मदी। यूडी चिल्ड्रेन एकेडमी में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर बच्चों द्वारा भाषण तथा नाटक का मंचन किया गया।
विद्यालय के कक्षा छह से आठ के छात्रों ने विचारों के माध्यम से एड्स के संबंध में जानकारी दी। कक्षा आठ के दक्ष कटियार, मानस मेहरोत्रा, उदित कुमार एवं सक्षम रस्तोगी ने एड्स के विषय में नाटक के द्वारा तमाम उपयोगी जानकारी देते हुए सुरक्षा के उपाय बताए।
प्राचार्या पुष्पा गुप्ता ने बताया कि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। हमें एक दूसरे से स्नेह करते हुए समझाना चाहिए कि पीड़ित अपना शेष जीवन आनंद से जी सके। वहीं, प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बच्चों से अपील की कि स्लोगन वाले पोस्टर गांवों में लगाकर जागरूकता करने से कार्यक्रम सफल होगा। संचालन सिद्धार्थ सिंह और उमाकांत तिवारी ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर सचिव सनी गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
विश्व एड्स दिवस पर हुई जागरुकता गोष्ठी
- सरकारी अस्पताल और एसएसबी मुख्यालय गदनियां में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। विश्व एड्स दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अधीक्षक की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई, जिसमें एड्स के लक्षण और बचाव की जानकारी दी गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र पाल की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमें अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र पाल ने एड्स के लक्षण तथा बचाव के लिए तमाम टिप्स मौजूद लोगों को दिए। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित सुई एवं सिरींज, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद के चढ़ाए जाने के कारण होता है। इनसे बचाव के तरीके भी उन्होंने बताए। इस दौरान एआरओ रामललित वर्मा, एचएस डीके पांडेय, अंकित दीक्षित, शतेन्द्र कुमार, आकाशदीप, सुमन सोनी, आशा सिंह, श्यामला बी, रीता, सरिता मौर्या सहित कई एएनएम मौजूद रहीं। उधर महंगापुर के एसएसबी गदनियां में चित्रांश समाज कल्याण परिषद की गोष्ठी में संस्था के प्रबंधक गोला के जितेन्द्र सिंह ने एड्स फैलने के कारण एवं रोकथाम के तमाम उपाय बताए। कार्यक्रम की शुरूआत डिप्टी कमानडेंट कुमार राजीव रंजन ने की। इस मौके पर संस्था के निदेशक दिलीप श्रीवास्तव, परामर्शदाता सुलभ पांडेय, सचिन, रमन, लवकुश, इन्द्र कुमार के साथ ही एसएसबी सहायक कमांडेंट चंद्रशेखर, केमिस्ट मनोज कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर किया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ। जीवनलाल कमला देवी महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर विद्यार्थियों ने नाटक का मंचन लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया है।
जेके महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों अक्षरा, अंशु, रोली, रचना, अनुराधा, खुशबू, सबा, लक्ष्मी, रश्मि, ब्यूटी, उपासना, काजल, निधि, अंशिका, शुभांषी, शीतल, अफरोज, आरती, ज्योति, आकांक्षा मिश्रा, अजय ने एड्स के बारे में फैली भ्रांतियों को नाटक के माध्यम से दिखाकर लोगों को जागरूक किया है। संचालन करते हुए प्रो. पियूष कुमार वर्मा ने एड्स की रोकथाम, लक्षण, बचाव पर जानकारी दी।
इस मौके पर प्रबंधक जया अग्निहोत्री, डॉ आदर्श दीक्षित, प्रो शशांक, सुधा, एकता, रूशदा, सोनी यादव, दिनेश गुप्ता, सरफराज, राघवेंद्र, अब्दुल कलाम, गेंदनलाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विश्व एड्स दिवस पर हुई कार्यशाला
मोहम्मदी। सीएचसी पर विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला हुई, जिसमें अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बचाव संबंधी तमाम जानकारी दी।
कार्यशाला में डॉ.अश्वनी वर्मा, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. हरिओम मिश्रा, डॉ. हारिस, डॉ. भारद्वाज, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. धर्मेंद्र वर्मा ने एचआईबी से बचाव तथा सावधानियों पर चर्चा की। योग शिक्षक डॉ. गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि मन की एकाग्रता के लिए अनुलोम विलोम तथा कपाल भांति प्राणायाम ज्यादा उपयोगी है। कार्यशाला के द्वितीय चरण में एलटी सत्यनाम धीमान, संजू सिंह, अर्चना चक्रवर्ती, शमीना, मो. कमर खान, गोमती, विद्यावती गौड़, रामवेटी चौहान, सरसम्मा, मौली अम्मा, सीमा, संजय, राकेश, संतोष कुमार आदि ने सहयोग किया। सहायक शोध अधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन डॉ. सुशील शुक्ला ने किया।