गोला में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर हुई मानस प्रतियोगिता में पुरस्कृत विजेता। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार देर शाम गोस्वामी तुलसीदास जी की 528 वीं जयंती मनाई गई। कथा मर्मज्ञ सुरेश शुक्ला संदेश ने रामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन वृत्त पर चर्चा की।
मंदिर के सत्संग भवन में पंडित मुनेंद्र शुक्ल ने हनुमान बाहुक का संगीतमयी गायन किया। मुख्य वक्ता सुरेश शुक्ल संदेश ने सुंदर कांड की महत्ता समझाई। छोटेलाल दीक्षित स्मृति फाउंडेशन व मानस प्रेमी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मानस ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के शिवओम तिवारी ने प्रथम, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की वसुंधरा तिवारी ने द्वितीय और कमला मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के दिव्यांशु त्रिवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवांश तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, शिवेंद्र वाजपेयी, आदर्श राठौर नैतिक वर्मा, प्रांशु दीक्षित और अंशिका गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को सुरेश शुक्ल संदेश, डॉ सौरभ दीक्षित और मुनेंद्र शुक्ल ने सम्मानित किया गया।