फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मंगल पर बजरंगबली के जयकारों से गूंजा जिला

Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भंडारों की रही धूम, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बांटा शरबत
विज्ञापन

कहीं सुंदरकांड तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ
जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल को पूरा जिला बजरंगबली की भक्ति में सराबोर दिखा। हनुमान मंदिर बजरंगबली के जयकारों, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजते रहे। शहर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने प्याऊ, शरबत की सबीलें लगाईं। कई जगह पूजा पाठ के बाद भंडारे आयोजित किए गए। 
भुइफोरवानाथ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को बिजली की झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। हनुमान मूर्ति का भव्य शृंगार किया गया। यहां सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, संकटादेवी मंदिर, खीरी रोड स्थित मंदिर, राजापुर मंदिर समेत विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन

शहर में जिला सहकारी बैंक ने अपनी मुख्य शाखा के पास भंडारा किया। शहपुरा कोठी चौराहा, महाकालेश्वर मंदिर के सामने, मेन रोड, स्टेशन रोड, खीरी रोड समेत शहर के विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं ने प्याऊ और सबीलें लगाईं।    
बांकेगंज। श्री बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। शाम को सुंदरकांड का पाठ हुआ।
पलियाकलां। हनुमान भक्तों ने शहर के स्टेशन रोड, भीरा रोड, निघासन रोड, टेहरा शहरी के साथ ही तमाम जगहों पर राहगीरों को शरबत पिलाया। टेहरा शहरी में शरबत बांटने में रजत श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव, राकेश, रोहित श्रीवास्तव, कौशल, पूनम श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, जीत सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज गेट पर भी स्कूल प्रबंधन ने सबील लगाकर शरबत पिलाया। इसमें उप प्रबंधक राजेश भारती, प्रधानाचार्य डोरीलाल, मनीष सिंह आदि का योगदान रहा।
गोला गोकर्णनाथ। बड़े मंगल पर नगर के श्री हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मूर्ति का सिंदूर और लाल लंगोट से शृंगार कर भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में संगीतमयी सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमानष्टक का पाठ कर पूजन अर्चन किया। अलीगंज रोड मंडी समिति के सामने अजय गिरि, राजू सिंह, रामजीत शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, मनीराम सहित तमाम श्रद्धालुओं ने, लखीमपुर रोड, मोहम्मदी रोड, खुटार रोड, मिल रोड पर जगह-जगह प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। 
ममरी। कसबा स्थित इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों ने बड़े मंगल पर प्रबंधक मृत्युंजय सिंह की मौजूदगी में बैंक परिसर में बजरंगबली का चित्र लगाकर पूजन किया। बाद में बैंक के सामने स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस मौके पर विवेक वर्मा भी मौजूद रहे।
ओयल। दूसरे बड़े मंगल पर नगर क्षेत्र के बाल रूप बालाजी के हनुमान मंदिर मे सुबह से शुरू हुआ पूजा अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। अन्य कई स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक रूप से शरबत पानी और प्रसाद बांटा। 
मैलानी। बड़े मंगल पर पलिया बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर के पास श्रद्धालुओं ने हलुआ बांटा। इस कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी अवस्थी, नीरज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राजू राजपूत, बाबू, यश अवस्थी, श्रवण यादव आदि ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन

अलीगंज। दूसरे बड़े मंगल पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। अलीगंज, लखीमपुर रोड पर रजवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, मोहम्मद शरीफ, पप्पू सिंह, सोनू अवस्थी, शत्रोहन अवस्थी आदि ने शरबत पिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें