फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेला खुर्द में सड़क पर बनी पुलिया टूटने से फंसा ट्रक

विज्ञापन
मझगईं के बेला में पुलिया टूटने से फंसा ट्रक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग से बेला खुर्द गांव जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया अचानक से धंस गई। जिसमें ट्रक फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

निघासन मार्ग से बेला खुर्द के प्रसादी के घर तक बनाई जा रही दो किलोमीटर डामर सड़क का एक हफ्ते से निर्माण चल रहा है। सड़क पर पत्थर डालने का काम चल रहा है। बेला खुर्द गांव जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग पर धनिरामपुरवा के पास जर्जर पुलिया से ट्रक में पत्थर भरकर चालक ले जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी एक ट्रक पत्थर लेकर जा रहा था।
करीब तीन सौ क्विंटल पत्थर भरकर पुलिया पार करते समय पुलिया धंस गई। ट्रक का अगला पहिया हवा में झूलने लगा और ट्रक पलटते-पलटते बचा। चालक व परिचालक ने आनन-फानन में ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ट्रक फंसने से अब लोगों को आवागमन में दिक्कतें होनी लगीं। निघासन मार्ग पर आने का एक मात्र रास्ता होने के कारण लोग नौगवां कस्बा से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं। उधर सुपरवाइजर मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक को बाहर निकलवा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें