फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुमे पर कड़ी रही सुरक्षा, पुलिस ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
मेन रोड पर जामा मस्जिद के पास पैदल गश्त करते एसपी संकल्प शर्मा साथ में पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार देर रात वक्फ बिल पास होने के बाद जुमे (शुक्रवार) की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। कोई बवाल न होने पाए, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रही।
विज्ञापन


इसके अलावा आगामी त्योहारों को लेकर भी पुलिस ने बाजार में गश्त कर दुकानदारों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी संकल्प शर्मा ने मेन रोड, जामा मस्जिद के आसपास एसडीएम अश्वनी सिंह, सीओ सिटी रमेश तिवारी और कोतवाल हेमंत राय समेत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की।
उधर, मीनार मस्जिद, जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, कचहरी समेत शहर की तमाम मस्जिदों के पास पुलिस मौजूद रही। हालांकि मुस्लिम समाज की तरफ से कहीं कोई ज्ञापन या विरोध प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम तय नहीं था।
विज्ञापन


मस्जिदों के इर्द-गिर्द तैनात रही पुलिस

गोला गोकर्णनाथ। वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद जुमे की नमाज के दौरान पुलिस अलर्ट पर रही। मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ गवेंद्रपाल गौतम, तहसीलदार सुखबीर सिंह, कोतवाल चंद्रशेखर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रविंदर कुमार पांडे सुबह से ही मुस्तैद रहे। नगर के मोहम्मदी मार्ग, नीची भूड़ और ऊंची भूड़ सहित क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवाद


कड़े पहरे में हुई जुमे की नमाज

पलियाकलां। जुमे की नमाज पर प्रशासन व पुलिस सतर्क नजर आई। सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। कहीं कोई गड़बड़ न हो, इसके लिए एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार आरती यादव, सीओ यादवेंद्र यादव, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मस्जिदों में जाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे थे। नमाज होने के बाद भी पुलिस अलर्ट रही। मोहल्ला बरबंडा, माहीगिरान, नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में सिपाहियों को तैनात किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें