फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, करंट से झुलसा चालक

विज्ञापन
मैगलगंज में झूलते हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट आया कंटेनर ट्रक
विज्ञापन
मैगलगंज। मैगलगंज में मुख्य चौराहे पर अमृत सरोवर के पास सड़क किनारे खड़ा करते समय ढीले हाईटेंशन तार की रगड़ ट्रक में लग गई। इससे ट्रक में करंट उतर आया और ड्राइवर झुलस गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को चालक मेराज निवासी जोया जिला अमरोहा मैगलगंज अमृत सरोवर के पास सड़क किनारे खड़ा कर रहा था। सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के तार ढीले होने के कारण ट्रक उसमें फंस गया। इससे ट्रक में करंट उतर आया। चालक मेराज भी करंट की चपेट में आ गया और झुलस कर बेहोश हो गया।
ऑटो कट होने से घटना के तुरंत बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। इसके बाद चालक को अस्पताल भेजा गया। चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


कई बार शिकायत के बाद भी नहीं सही हुए तार
ग्रामीणों ने बताया कि अमृत सरोवर के पास यह खंभा काफी दिनों से तिरछा था। इसकी शिकायत कई बार बिजली कर्मियों से की गई लेकिन बिजली कर्मचारियों ने न तो खंभे को सीधा किया और न ही ढीले तारों को कसा। विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से चालक जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की लापरवाही की वजह से यदि हादसा हुआ है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश वर्मा अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें