फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क खोदकर वीडियो वायरल करने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। पीडब्ल्यूडी की सड़क को हाथ से खोदकर बनाया गया वीडियो वायरल करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के चार दिन के बाद ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट एई की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सेमराघाट बसीननगर गांव में सड़क बनाई गई है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण बताकर सड़क को हाथों से खोदकर वीडियो वायरल किया था और काम रुकवा दिया था। मौके पर जेई अशोक सिंह पहुंचे थे और सड़क गुणवत्ता की जांच की थी, जिसमें गुणवत्ता सही पाई गई थी। सड़क ताजी बनी थी। इस कारण हाथों से उखड़ रही थी।
इस पर एई की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों पर सरकारी संपत्ति नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस तहरीर के साथ वीडियो भी संलग्न किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार घटिया सामग्री से सड़क बना रहा था। विरोध करने पर उल्टे उन पर ही एफआईआर दर्ज करा दी गई। जल्द वे लोक निर्माण मंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मैगलगंज दीपक राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें