तिकुनिया। राखी बांधकर पति के साथ घर वापस जा रही युवती ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। घायल युवती को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
परिजनों के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिकुनियां में कार्यरत वार्ड बॉय श्रीराम के यहां साले शिवकुमार अपनी पत्नी सुशीला के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाने आए थे। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जब दोनों वापस घर जा रहे थे, तो जसनगर साधन सहकारी समिति के सामने उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
श्रीराम ने बताया कि यह लोग गांव बसंतापुर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि घायल महिला को निघासन से लखीमपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक ट्रक के पहियों में फंसी है। कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी