दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़े दोनों वाहन।. संवाद
फरधान। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ट्रक और डबल डेकर बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस में आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राणा ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस शुक्रवार को लखीमपुर से गोला की ओर जा रही थी। मनिकापुर तिराहे के पास ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। परिचालक मोईन बस में कुछ देर तक फंसा रहा। उसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकलवाया।
दुर्घटना में मोइन (30) निवासी हापुड़, करुणा देवी (26) निवासी छिछौरा थाना हरगांव, फुरकान, कादिर, हासिम और रामचंद्र निवासी मेरठ समेत आठ लोग घायल हुए हैं। मोइन और करुणा देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद