फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंदरों के आतंक से परेशान हुए तो अपनाया ये तरीका

Sat, 25 Mar 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया तहसील में पेड़ पर टांगे गए लंगूर के पोस्टर।
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया तहसील में अधिवक्ताओं ने बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए पेड़ों पर लंगूर के कटआउट बनवाकर लगाए हैं।
विज्ञापन

पलिया तहसील में बंदरों का काफी आतंक है। उन्होंने यहां के कई अधिवक्ताओं को काटकर जहां घायल किया है। वहीं आने वाले वादकारियों को भी परेशान करते हैं। अधिवक्ताओं के तख्त से जरूरी कागजात आदि उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी से परेशान होकर अब तहसील में कई जगह लंगूर के पोस्टर बनवाकर लगाए गए हैं। ताकि बंदरों के आतंक से निजात मिल सके। अधिवक्ताओं ने बताया कि इससे कुछ हद तक बंदर आने कम हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें