फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर बालक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Sat, 25 Mar 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

 ईंट भट्ठे के फड़ में 10 से अधिक गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। खेलते समय बालक इसी गड्ढे में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
इसी गड्ढे में डूबकर हुई बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र में लोचनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के फड़ में बने गहरे गड्ढे में डूबकर गांव लक्ष्मीपुर निवासी 11 वर्षीय विकल कुमार की मौत हो गई। विकल अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पिता ब्रजेश ने लिखा था कि 23 मार्च को उसका बेटा विकल खेलने गया था। दलजीत सिंह के भट्ठे के फड़ में रोड के किनारे काफी गहरा गड्ढा खुदा हुआ था, जिसमें बरसाती पानी भरा था। अचानक पैर फिसलने से विकल गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

गहरा गड्ढा बना मौत की वजह  

गड्ढा 10 फुट से ज्यादा गहरा है। जबकि खनन विभाग इतने गहरे गड्ढे खोदने की अनुमति भट्ठा स्वामियों को नहीं देता है। इस लिहाज से भट्ठे की फड़ पर बना अत्यधिक गहरा गड्ढा विकल की मौत का कारण बन गया। अगर रोक न लगी तो और भी हादसे हो सकते हैं।

ब्रजेश की तान संतान हैं, जिनमें विकल के अलावा दो पुत्रियां है, जोकि छोटी हैं। विकल सबसे बड़ा था। विकल की मौत से ब्रजेश के घर का चिराग बुझ गया है। विकल के पिता ब्रजेश मजदूरपेशा हैं और हरियाणा में मजदूरी कर घर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। घटना के दिन भी ब्रजेश हरियाणा में ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें