फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव काॅलोनी निवासी एक और युवक कर्ज की भेंट चढ़ गया। बताया जाता है कि युवक पर एक कंपनी का लाखों रुपये बकाया था। कंपनी के कर्मचारी पैसा जमा करने का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते युवक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई नरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके निर्भय वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा फ्रूटी का काम करते थे। कई बार कंपनी से सामान लेने के बाद कर्जा चुका भी दिया, लेकिन इधर कुछ समय से कारोबार में नुकसान होने की वजह से कंपनी का कर्ज अदा नहीं कर सके थे। वहीं कंपनी के कर्मचारी पैसा जमा करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे।
इसी के चलते रविवार की रात निर्भय ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी हो सकी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें