बड़ी नहर पुल के पास पलटी गन्ना भरी ट्राॅली।संवाद।
बांकेगंज। थाना क्षेत्र के कुकरा मार्ग पर बड़ी नहर पुल के पास मंगलवार दोपहर एक गन्ना भरी ट्राॅली असंतुलित होकर पलटने से बिजली का खंभा टूट गया। खंभा टूटने से कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
गांव टीकापुर निवासी सुजीत ट्राॅली में गन्ना भरकर बेचने के लिए गोला चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में बड़ी नहर पुल के पास ट्राॅली असंतुलित होकर पलट गई। क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे के तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। संवाद