फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाजार में बिक रहे तिरंगे

Thu, 14 Aug 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाजार में सजी दुकानों पर तिरंगे की खरीदारी करतीं युवती। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है, जहां सरकारी भवनों को तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। बाजारों में तिरंगे झंडे, बाइक झंडे, पट्टिकाएं और देशभक्ति से जुड़े अन्य सामानों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साहपूर्वक खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


शहर के सदर चौराहे से लेकर हर ओर तिरंगे झंडों, बाइक झंडों, पट्टिकाओं, और तिरंगे रंग की टोपी, बैज, और राखियों की दुकानें सज गई हैं। बच्चे, युवा, और बुजुर्ग सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, और सार्वजनिक भवनों को तिरंगे और रंगीन बिजली झालरों से सजाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों पर बिजली की झालरें डाली जा रही हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले को 7 लाख से अधिक तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों को 3.75 लाख तिरंगे बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ अभिषेक कुमार के निर्देशन में विभिन्न विभागों के बीच तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं ताकि हर घर और हर कार्यालय में तिरंगा फहराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें