फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाली, शहीदों को नमन 

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।  
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार को मौजी नसीरुद्दीन मैदान से शुरू हुई यात्रा
विज्ञापन

जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने बुधवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तिरंगा यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने जिले की सभी विधानसभाओं के बूथ स्तर तक जाने के लिए तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा का समापन 22 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जिले के सभी शहीदों को नमन करना है। इसलिए यात्रा हर बूथ स्तर तक जाएगी। विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल में पहली बार प्रधानमंत्री ने जनतंत्र के समर्पण के लिए 70 कार्यक्रमों का ब्योरा जनता के सामने रखा है। सांसद खीरी अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि विकास एवं सुशासन ही भाजपा का लक्ष्य है और तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भी यही है। पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि किसानों का भला सिर्फ भाजपा ही करती है। पूर्व मंत्री पटेल राम कुमार वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के प्रयास से देश तरक्की कर रहा है। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन करना है। जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की विलोबी मैदान से रवाना किया। यात्रा जिले की आठों विधानसभाओं सहित 28 मंडलों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अरविंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, डॉ. इरा श्रीवास्तव, मोहम्मदी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, पूर्व विधायक अरविंद गिरी, शशि बाला भारती, मोती लाल, अनुराग मिश्रा, विनोद धौरहरा, सुनील सिंह, सुनील बाथम, विजय शुक्ला रिंकू, रमेश चंद्र मिश्रा, श्याम किशोर अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम जी पांडे और लोकेंद्र प्रताप सिंह, श्याम किशोर अवस्थी, अनूप शुक्ला, उमेश कुमार मिश्रा, बबिता घोषाल, उमाशंकर मिश्रा, अवधेश मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें