फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्र प्रेम और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र चलाएं, ताकि हर घर, दुकान, कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और नलकूप पर तिरंगा फहराया जा सके। सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थान, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉंप्लेक्स को इस कार्यक्रम में झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइट लगाई जाए। डीआईओएस और बीएसए को भी निर्देश देते हुए कहा सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने तिरंगा यात्राए, रैली, दौड़ और मैराथन, संगीत, कैनवास, प्रतिज्ञा, सेल्फी, कृतज्ञता आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें