फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अर्चना को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पलिया में चौकी चौराहे पर कैंडिल मार्च में शामिल प्राइवेट चिकित्सक। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिनर्स एसोसिएशन ने राजस्थान में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट कस्बा में तैनात डॉ. अर्चना शुक्ला ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। दरअसल, इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद उनपर हत्या का केस दर्ज हुआ था, जिससे वह आहत थीं। इसको लेकर देशभर में विरोध हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पलिया के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिसनर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्राइवेट चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। मार्च में डॉ. एके कपूर, डॉ. एके ग्रोवर, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ. अजय अवस्थी, डॉ. अंशुल शुक्ला, डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. अंकित पांडेय, डॉ. अरविंद आर्या, डॉ. प्रियंक गुप्ता, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. योगेश राणा, डॉ. आरसी राणा, डॉ. वीपी राणा समेत भारी संख्या में प्राइवेट चिकित्सक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें