लखीमपुर खीरी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय की ओर से ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की गई है। यह प्रतियोगिता 24 मार्च से 26 मार्च तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 मार्च को दोपहर दो बजे लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 22 मार्च को दोपहर तीन बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र व जन्मतिथि प्रमाणपत्र सक्षम स्तर से प्रमाणित होना अनिवार्य है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान अपना आधार कार्ड व जन्मतिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।