फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिवहन विभाग की नई पहल, स्कूली वाहनों की डिजिटल होगी निगरानी

Thu, 02 Apr 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्कूली वाहनों से आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने एक पोर्टल शुरू किया है, इसपर स्कूली वाहन व उससे संबंधित डिटेल अपलोड होगी। बिना पोर्टल पर डाटा अपलोड किए स्कूली वाहन चलता मिला तो चालक पर एफआईआर, स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। इधर, डाटा अपलोड होने के बाद संबंधित वाहनों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा, इसमें अगर गड़बड़ी मिली तब भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें एक वाहन सीज, जबकि चार के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश ने स्कूली वाहनों का डाटा संकलित करने एवं उसपर निगरानी के लिए upisvmp.com नाम का पोर्टल शुरू किया है। इस पर सभी स्कूलों व उनमें संचालित वाहनों, चालकों व स्कूल का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। इस एप पर डाटा अपलोड होने के बाद प्रत्येक स्कूल में उन वाहनों का भौतिक जांच की जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम स्तर से होगी निगरानी
पोर्टल पर लॉगिंग एआरटीओ के अलावा बीएसए, डीआईओएस भी कर सकेंगे। इसके लिए तीनों की लाॅगिन आईडी बनाई गई है। वहीं डीएम स्तर से पोर्टल की निगरानी की जाएगी। पोर्टल पर अपलोड वाहनों की जांच के लिए डीएम संंबंधित अधिकारियों के लिए स्कूल आवंटन किए जाएंगे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीआईओएस, बीएसए व एआरटीओ को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

-
89 स्कूलों की निलंबित हो चुकी आरसी
-बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन काफी सख्त है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 10 दिनों में 89 स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित कर दी है। इसमें 48 वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे और शेष 41 वाहन अनफिट थे। अब इन वाहनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें