फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ग्राम झिझारपुर में विद्युत आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत सिसनौर के ग्राम झिझारपुर में पिछले दस दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण राजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत अधिकारियों से कई बार की, परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली न आने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करवाने के लिए संसारपुर जाना पड़ रहा है।
विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसमें सुनील वर्मा, दीपक वर्मा, पिंकू, विवेक, प्रमोद, रामू, शीलू, बालिस्टर, संजीव और अरुण सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शीघ्र ही नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जेई रोहित ने बताया, उन्हें ट्रांसफार्मर खराब होने की कोई जानकारी नहीं है। पता करवा कर समस्या का निदान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें