धनगढ़ी(नेपाल)। सीमा से लगे बांके जिला के राप्ती सोनारी क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से आतंक का पर्याय बने नरभक्षी बाघ को आखिरकार बांके पार्क प्रशासन ने पकड़ लिया है। बाघ को पिंजरे में रखकर बांके पार्क ले जाया गया है।
बांके पार्क के वार्डेन कंडेल ने बताया कि बुधवार को भारतीय सीमा से लगे राप्ती सोनारी क्षेत्र से एक बाघ को पकड़ा है। यह पिछले पांच महीने से इलाके में आतंक फैलाए हुए थे और करीब तीन माह में ही पांच लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। इसको पकड़ने के लिए जिला डिवीजन कार्यालय, राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण कोष व बांके निकुंज पार्क की टीम लगाई गई थी।
राप्ती सोनारी वार्ड छह क्षेत्र में पहुंचकर टीम ने बाघ का पीछा किया और ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ लिया है। पकड़े गए नरभक्षी बाघ को बांके पार्क में ले जाया गया है। उसे फिलहाल पिंजरे में रखा जाएगा। संवाद