फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग का अभ्यास किया

Sun, 14 Dec 2014 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे सलेमपुर स्थित शूटिंग रेंज में रविवार को वार्षिक फायरिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सिपाहियों और दरोगाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी फायरिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

आरआई रामखेलावन गौतम ने बताया कि फायरिंग के लिए जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों से 70 सिपाही और आठ दरोगाओं को शूटिंग रेंज में बुलाया गया था। इस दौरान सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र, सीओ धौरहरा मनोज यादव, सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित और सीओ गोला मधुबन सिंह के अलावा एएसपी कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने भी अभ्यास किया। इस दौरान तमाम सिपाही निशाना लगाने में फिसड्डी साबित हुए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वार्षिक फायरिंग की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही एसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें